रतनपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी है। यहां प्रचुर संख्या में तालाब हैं जिसके कारण इसे “तालाबों की नगरी” और “छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी” भी कहा जाता है। रतनपुर प्राचीन मां महामाया मंदिर, कल्चुरीकालीन किले (गज किला) के लिए प्रसिद्ध है। यह दक्षिण कोशल क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है, जिसे राजा रत्नदेव ने अपनी राजधानी बनाया था। यहां स्थित गजकिला एक ऐतिहासिक और पुराआकर्षण है।












