सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहाड़ी कोरवा निवास करते हैं। इन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र भी कहा जाता है। जंगलों में रहने वाले इन पहाड़ी कोरवाओं की पारंपरिक सब्जी है कोचई। कोचई पत्ते से बनने वाली सब्जी को “सुकटी” कहते हैं। अगर इसमें थोड़ा सा आम और इमली की खटाई डाल दें तो और भी स्वादिष्ट बन जाती है। सरगुजा जिले के पहाड़ी कोरवा इलाका बरघाट में लोग कोचई की खेती जैविक खाद्य यानी गोबर खाद से करते हैं।












