बिलासपुर। प्रदेश के 9 जिला अस्पतालों में आज तक आईसीयू की सुविधा नहीं है। वहीं 12 जिला चिकित्सालय ऐसे हैं, जहां सीटी स्कैन मशीन नहीं है। मरीजों को जांच के लिए रायपुर या बिलासपुर रेफर किया जा रहा है। कई बार समय पर जांच और इलाज नहीं मिलने से मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। मजबूरी में मरीज प्राइवेट अस्पतालों में जांच कराते हैं। वहीं दो मेडिकल कॉलेज ऐसे हैं जहां क्रिटिकल केयर आईसीयू नहीं हैं।












