नई दिल्ली। क्रोनिक किडनी डजीज (CKD) दुनिया के साथ-साथ भारतीय आबादी में भी एक संकट की तरह उभर रही है. पहले जहां ये बीमारी सिर्फ बुजुर्गों या अमीर तबके तक सीमित थी, वहीं अब ये बीमारी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी लाइफस्टाइल डिजीज के कारण भी हो रही है. अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही यह बीमारी महामारी के स्तर तक पहुंच सकती है.












