रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है। सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले के लालपुर में गुरु घासीदास जयंती एवं मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।












