रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य को डिजिटल रूप से और अधिक सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज नया रायपुर में इसकी नई ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट bwsanctuary.com का लोकार्पण किया गया। यह शुभारंभ प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री अरुण पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री धम्मशील गणवीर तथा अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य श्री कृषानू चन्द्राकार भी उपस्थित रहे।












