राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है. इस मंदिर को चमत्कारी शक्तियों के लिए जाना जाता है. मंदिर में बालाजी महाराज, श्री भैरव जी कोतवाल और श्री प्रेतराज जी सरकार की प्रतिमाएं हैं. इस मंदिर में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोग भी ठीक हो जाते हैं. यहां भूतों की पेशी होती है तथा उन्हें दण्ड भी दिया जाता है.












