भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय खुली संगीत एवं नृत्य स्पर्धा–2025 का समापन समारोह दिनांक 26 दिसंबर, 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार उपस्थित रहे।












