भिलाई। सेल– भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग अंतर्गत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर–10 में 20 दिसंबर, 2025 को वार्षिक समारोह ‘अभिव्यंजना’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चित्त रंजन महापात्र ने सभी उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के संतुलित समन्वय की सराहना की।












