भिलाई। भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा पूरे भारतवर्ष में संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली का 40वां संस्करण प्रगति भवन भिलाई में आयोजित हुआ। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी जी ने लगातार 40 सप्ताह की इस शानदार श्रृंखला के लिए सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को बधाईयाँ दी।












