भिलाई। देखते ही देखते घर की खुशियां मातम में बदल गईं। 35 वर्षीय तरुणा की सिजेरियन सेक्शन से डिलीवरी कराई गई थी। पर सर्जरी के बाद डाक्टर उसका रक्तस्राव रोकने में विफल रहे। जब मरीज की हालत बहुत खराब हो गई तो उसे पास के एक बड़े अस्पताल को रिफर कर दिया गया। पर तब तक महिला के शरीर का पूरा खून निचुड़ चुका था। उसकी मौत हो गई।












