डोसा लगभग सभी लोगों का पसंदीदा भोजन है। आज कल तो शादी की आलीशान पार्टियों में भी डोसा का एक काउंटर जरूर होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है। यदि इसे अंडा (मुत्ता) का साथ मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। मुत्ता (मुट्टा) डोसाई दक्षिण भारत, खासकर केरल और तमिलनाडु का स्ट्रीट फूड है। यह आंध्र प्रदेश में भी लोकप्रिय है और आजकल प्रायः सभी शहरों में मिल जाता है। यह अपने ढंग से वजन घटाने में भी सहायक है।












