रामानुजगंज। विगत कुछ वर्षों से ठंड के मौसम में कन्हर नदी क्षेत्र रामानुजगंज के लिए एक विशेष आकर्षण बनता जा रहा है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी साइबेरियन डक का एक जोड़ा नगर क्षेत्र में पहुंचा है। जानकारी के अनुसार लगभग पंद्रह दिन पूर्व यह दुर्लभ प्रवासी पक्षी कन्हर नदी के तटीय क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद से स्थानीय नागरिकों एवं पक्षी प्रेमियों में विशेष उत्साह का माहौल है।












