रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले हजारों हितग्राहियों का राशन रोक दिया गया है। जिले में करीब 74 हजार लोगों को नवंबर महीने का राशन नहीं मिला, जिससे मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। कांग्रेस ने इसे लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।












