रायपुर। छत्तीसगढ़ को जल्द ही प्रदेश की पहली 8 लेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। रायपुर से बिलासपुर हाईवे को सिमगा तक 8 लेन में चौड़ी किया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। सड़क के चौड़ीकरण से ट्रैफि क का दबाव कम होगा और रायपुर-बिलासपुर सफर करीब आधा घंटा जल्दी पूरा होगा। करीब 126 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिसे 3 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।












