तमिल सिनेमा में इन दिनों फिल्म रेट्टा थाला की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म ने अपने दमदार ट्रेलर से लोगों का ध्यान खींचा। इस फिल्म का निर्देशन कृष्ण थिरुकुमारन कर रहे हैं। इसमें अभिनेता अरुण विजय और अभिनेत्री सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अपने किरदार को लेकर सिद्धि इदनानी ने कहा है कि वह सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि दमदार किरदार निभाने के लिए सिनेमा में आई हैं।












