कोंडागांव। सपने वो नहीं जो सोते समय आए, बल्कि वो हैं जो सोने न दें.. आदिवासी बहुल कोंडागांव जिले की बेटियों ने इसी सोच के साथ अपने जीवन को दिशा दी और आज नगर सैनिक और जिला बल में चयनित हुई हैं। छत्तीसगढ़ शासन युवाओं आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्रदान कर रही है। कोंडागांव जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है, जिसने जिले के कई युवाओं के सपनों को पंख दिए हैं।












