कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से पहली बार आयोजित विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया है। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बैटर्स ने 20 बॉल में शतक पूरा किया तो 30 बॉल में 125 रन का आंकड़ा छू लिया।












