भुवनेश्वर। ओडीशा की शतायु स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ के लक्ष्मी बाई ने अपने 100वें वर्ष की आयु में प्रवेश करने के दौरान अखिर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर को अपनी जमा पूंजी के 3.40 करोड़ रुपए दान कर दिए। उनकी इच्छा है कि इस रकम का इस्तेमाल एम्स भुवनेश्वर में गायनेकोलॉजी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए किया जाए। इससे पहले उन्होंने ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कालेज हास्पिटल को 3 लाख रुपए दान किए थे ताकि वहां किशोरों के लिए कैंसर रोधी वैक्सीन की सुविधा प्रारंभ की जा सके।












