आद्यपीठ या आद्यापीठ (Adyapeath) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणेश्वर में स्थित है। यह मंदिर माँ काली और स्वामी विवेकानंद जी के आध्यात्मिक गुरू श्री रामकृष्ण परमहंस को समर्पित है। सफेद संगमरमर के एक ही ढांचे में यहां तीन मंदिर हैं जो हिंदू, ईसाई, इस्लाम और बौद्ध धर्म की एकता को दर्शाते हैं। यह रामकृष्ण मिशन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र है।












