दुर्ग। श्री गुरु सिंघ सभा ‘हम चाकर गोबिंद के’ स्त्री सत्संग सभा द्वारा आगामी 4 जनवरी चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित दुर्ग गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा दुर्ग के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी कुलदीप सिंघ गर्ज, आदित्य प्रताप सिंघ (रागी सिंग), कुलदीप सिंघरागी सिंग), जसप्रीत सिंघ, मोनिंदर सिंघ ने दुर्ग जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक जा कर अपना ब्लड डोनेट कर शिविर का पहला डोनेशन किया व सन्देश दिया की अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर शिविर को सफल करें।












