अइरसा छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। इसको बनाने के लिए चावल को एक दिन पहले पानी में भिगोकर रखा जाता है। फिर चावल को सुखाकर पीस लिया जाता है और उसमें गुड़ मिलाया जाता है। इसे हल्की आंच पर पकाया जाता है। इसका चलन लगभग सारे उत्तर भारत में है। इस परंपरागत मिठाई को बनाने का तरीका और नाम, दोनों अलग -अलग जगहों पर थोड़े अलग है।












