रायपुर। राज्य में वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार अतिक्रमण मुक्त वन क्षेत्र में सफल वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक प्रेमकुमार ने विगत शनिवार को कवर्धा परियोजना मंडल के अंतर्गत सिंघारी परिक्षेत्र का सघन दौरा किया। उन्होंने कक्ष क्रमांक 419 में किए गए द्वितीय वर्ष के सागौन वृक्षारोपण का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की और मौके पर उपस्थित अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।












