भिलाई। जनवरी से नवम्बर 2025 के बीच लगभग 25 हजार लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। इससे दोगुनी से भी अधिक संख्या में लोग घायल हो गए। सड़क हादसों में हड्डियों का टूटना या चटखना आम बात है। पर ये चोटें तब और गंभीर हो जाती हैं जब वहां की मांसपेशियां भी जख्मी हो जाती हैं और त्वचा फट जाती है। इससे हड्डियों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है जो कभी कभी उम्र भर परेशान करते हैं।












