भोपाल। मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता को बसाने की तीन साल पुरानी परियोजना 2025 में पूरी गति से आगे बढ़ी, जिसमें 12 शावकों का जन्म हुआ, हालांकि उनमें से तीन को बचाया नहीं जा सका। भारत में अब इनकी कुल संख्या 30 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि तीन शावकों सहित कुल 06 चीतों की साल के दौरान मौत हो गई। चीते करीब सात दशक पहले भारत में विलुप्त हो गए थे।












