चुकन्दर का आम उपयोग सलाद के लिए किया जाता है। कुछ लोग इसका जूस भी पीते हैं। पर क्या आपको पता है कि इसका हलवा भी बनाया जा सकता है। वैसे देसी गृहिणियां हलवा बनाने के लिए सूजी, आटा से लेकर तरह तरह की चीजों का प्रयोग करती आई हैं। आज हम आपको बता रहे हैं चुकन्दर का हलवा बनाने की विधि जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि गाजर के हलवे से कहीं ज्यादा पौष्टिक भी है।












