भिलाई। विक्रम राय और सुनील राय लिंक रोड से गुजर रहे थे। तभी एक युवक खतरनाक ढंग से बाइक चलाता हुआ उनके करीब से गुजरा। विक्रम ने उसे टोका और सुरक्षित ढंग से गाड़ी चलाने के लिए कहा। बस, फिर क्या था, युवक ने बाइक रोककर विक्रम और सुनील को पीटना शुरू कर दिया। उसके दोस्त भी आ गए उन लोगों ने विक्रम को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। सुनील को भी चोटें आई हैं। पलक झपकते लोग आखिर इतने हिंसक क्यों हो जाते हैं?












