Bullet finds target after 20 years

Jilted Love : Bullet hits target after 20 years

https://sundaycampus.com/bqgfपेड़ में मौत करती रही 20 साल तक इंतजार, कहानी एक ऐसे शख्स की जो दुर्घटना में मरा या हत्या हुई, ये आप खुद तय करिए
अमेरिका के एक शख्स की मौत 20 साल तक पेड़ में इंतजार करती रही। 20 साल पहले चली गोली 20 साल बाद जाकर हेनरी को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Written by जनसत्ता ऑनलाइनEdited by शिशुपाल-कुमार
नई दिल्ली
September 3, 2021 15:00 IST
हमें फॉलो करें
america crime news
20 साल पहले चली गोली से शख्स की मौत (प्रतिकात्मक फोटो-pixabay)

अमेरिका के एक शख्स की मौत की कहानी ऐसी है कि इसे हत्या कहें या दुर्घटना तय करना मुश्किल है। जिस मौत से ये शख्स 20 साल पहले बचा था, वही मौत 20 साल बाद वापस उसके पास आती है और उसकी जान ले लेती है।

हेनरी जिगलैंड नाम के एक शख्स का मैसी नाम की लड़की से अफेयर था। लड़की, हेनरी से बहुत प्यार करती थी। एक दिन लड़की ने शादी के लिए हेनरी से पूछा तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

कैसे शुरू हुई कहानी- हेनरी के इस फैसले से मैसी को बहुत बड़ा झटका लगा और वो इस इनकार को सहन नहीं कर पाई। मैसी ने अवसाद में आकर सुसाइड कर ली। हेनरी को इस आत्महत्या से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हेनरी बिजनसमैन था और वो फिर से अपने काम में लग गया, लेकिन मैसी का एक भाई भी था, जो अपनी बहन से बहुत प्यार करता था।
STORIES YOU MAY LIKE
‘ऐसे लोगों को…’, उमर खालिद और शरजील इमाम को लेकर तेज प्रताप का बड़ा बयान
सरकारी आदेश में विजयवर्गीय के ‘घंटा’ शब्द का इस्तेमाल, SDM हो गए सस्पेंड
देवरिया : तीन साल की बेटी को छोड़कर भांजे संग फरार हुई मामी, साथ ले गई लाखों कैश और गहने, पति साऊदी में करता है काम

मैसी के भाई ने तय कर लिया कि वो हेनरी को मार कर अपनी बहन का बदला लेगा। सबकुछ तय हो गया, पिस्टल का इंतजाम हो गया। मैसी के भाई ने जगह और समय भी तय कर लिया। हेनरी का लकड़ियों का कारोबार था और वो हमेशा इस सिलसिले में जंगल जाते रहता था।

एक दिन जब हेनरी लकड़ियों को कटवाने जंगल पहुंचा तो घात लगाकर बैठे मैसी के भाई ने उसपर गोली चला दी। निशाना कहिए या भाग्य हेनरी को गोली छू कर निकल गई और पेड़ में जा धंसी। हेनरी मामूली रूप से घायल हो जाता है और नीचे गिर जाता है। मैसी के भाई को लगता है कि हेनरी मर गया।
Also Read
बिहार के उस डॉन की कहानी, जो नक्सली कमांडर को मारकर बन गया था माफिया, सिरफिरे नाबालिगों ने खुलेआम कोर्ट में की थी हत्या

किस्मत ने दिया साथ- कुछ देर बाद हेनरी उठा और डॉक्टर के पास जाकर पट्टी करवा ली। इधर मैसी का भाई जब घर पहुंचा तो उसके पास जीने की कोई वजह अब नहीं रही। बहन मर चुकी थी, बहन के प्रेमी से वो बदला चुका था। परिणाम ये हुआ कि उसने भी आत्महत्या कर ली।

अब इधर हेनरी अपने परिवार के साथ खुश था। परिवार में पत्नी और बच्चे थे। हंसते-खेलते इस घटना को 20 साल हो गए। अब देखिए भाग्य 20 साल पहले की घटना हेनरी के साथ फिर खेल खेलती है। हेनरी लकड़ी के सिलसिले में फिर से उस पेड़ के पास जाता है। काटने की प्रक्रिया शुरू होती है। उस दौर में बड़े पेड़ों को गिराने के लिए डायनामाइट का भी प्रयोग किया था।
Also Read
आठ लोगों से शादी कर भाग गई थी लुटेरी दुल्हन, गिरफ्तारी के बाद मेडिकल में निकली HIV पॉजिटिव

20 साल बाद दोहराई कहानी- यहां भी यही हुआ। पेड़ से डायनामाइट लगाया गया और उसे उड़ा दिया गया। यहां तक सब ठीक रहा लेकिन जैसे ही विस्फोट हुआ हेनरी की किस्मत खराब हो गई। पेड़ में लगी गोली, विस्फोट से निकली और 50 फिट दूर खड़े हेनरी के सिर में जा घुसी। हेनरी वहीं गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

मतलब 20 साल पहले जिस उद्देश्य से मैसी के भाई ने गोली चलाई थी, और जिस अपराध के कारण उसने खुद को मार लिया था, वो बदला 20 साल बाद जाकर पूरा हुआ। अब हेनरी की मौत में मैसी का भाई कारण था या वो डाटनामाइट ये आप तय करिए। हेनरी की मौत दुर्घटना थी या मैसी के भाई का बदला इस पर निर्णय लेना मुश्किल है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *