रायपुर।जब से लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन आया है, लोग कुछ ज्यादा ही बिंदास हो गए है। अपने क्रश के साथ सेल्फी लेने का दौर अब बीच चुका। जमाना उससे कई कदम आगे बढ़ चुका है। प्यार में पागल लोग न केवल इंटीमेट सेल्फी ले रहे हैं बल्कि अपने निजी पलों को रिकार्ड भी कर रहे हैं। जहां कपल्स के बीच फासला ज्यादा हो वहां वीडियो कॉल पर वो जो हरकतें कर रहे हैं, उन्हें सॉफ्ट पोर्न की संज्ञा दी जा सकती है। दिक्कत तब होती है जब ये वीडियो लीक हो जाते हैं। कुछ साइटों पर इनकी बाकायदा बिक्री हो रही है।












