रायपुर। छत्तीसगढ़ बुद्ध से भी 200 साल पहले से अस्तित्व में है। इसके वैज्ञानिक सबूत मिले हैं। रायपुर के रीवागढ़ क्षेत्र से प्राप्त चारकोल (लकड़ी का कोयला) के रेडियो कार्बन डेटिंग परीक्षण से छत्तीसगढ़ के इतिहास के नई परतें खुल गई हैं। इसमें वैज्ञानिक प्रमाण मिले हैं कि ये स्थल बुद्ध काल से 200 वर्ष पहले यानी लौह युग का है। इसने साबित किया है कि छत्तीसगढ़ में मानव सभ्यता व सांस्कृतिक विकास अधिक प्राचीन है।












