दुर्ग। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का संवर्धन करना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों का सर्वोगीण विकास करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों का कौशल विकास, स्वालंबी बनाना तथा राष्ट्र का एक अच्छा नागरिक बनाने हेतु आवश्यक सभी बिंदुओं का समावेश किया गया है। एक दशक में इसके परिणाम दिखाई देने लगेगें। ये उद्गार छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने व्यक्त किये।












