लखनऊ। लखनऊ में लव-जिहाद के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में लव-जिहाद के आरोपी डॉ. रमीज मलिक के पिता की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर के पिता सलीमुद्दीन ने 4 निकाह किए हैं। चारों पत्नियां पहले हिंदू थीं, जिनका धर्मांतरण कराया गया। बता दें कि सलीमुद्दीन ने चारों निकाह अलग-अलग राज्यों में किए।












