भिलाई। सर्व ब्राह्मण मित्र सखी द्वारा नववर्ष 2026 का मिलन समारोह मंगट्टा स्थित लिलीपुट रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। लगभग 50 सखियों ने बड़े उत्साह, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इसमें अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम का आरंभ सभी सखियों द्वारा पहाड़ी माता मंदिर एवं काली माता मंदिर में पूजन एवं दर्शन के साथ की गई।












