सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार को वे हेलीकाप्टर से सोमनाथ पहुंचे। यहां वे 72 घंटे के ॐकार जाप में शामिल हुए तथा जाप किया। पीएम मोदी ने सोमनाथ में त्रिशूल उठाया। पीएम ने X पर लिखा- सोमनाथ आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवपूर्ण प्रतीक है। देश सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1000 वर्ष पूरा होने पर “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” मना रहा है।












