भिलाई। बीएसपी द्वारा जनवरी 2026 को सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत सुरक्षा के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने तथा सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, सुरक्षा अभियाँत्रिकी विभाग द्वारा रविवार 11 जनवरी को सुनीति उद्यान सेक्टर-8 पार्क में प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए तात्कालिक सुरक्षा ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।












