• Sun. May 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

मानव शरीर के एक नए अंग का पता चला

Jan 8, 2017

new human organ foundमानव शरीर के एक नए अंग का पता चला है। इस अंग को मेसन्टेरी नाम दिया गया है। ये नया अंग हमारे पाचन तंत्र में स्थित है। इस अंग की स्थिति और आकार का तो पता चल गया है लेकिन शरीर में इसकी भूमिका क्या है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। इससे पहले तक इस अंग को इंटस्टाइन और एब्डोमन को जोड़ने वाला स्ट्रक्चर ही माना जा रहा था लेकिन इस खोज से इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह एक अलग अंग ही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस अंग का पता लगने के बाद पाचन तंत्र से जुड़ी कई बीमारियों के इलाज और दूसरी चीजों को समझने में आसानी होगी। यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लिमरिक के शोधकर्ता जे. केल्‍विन कॉफी ने सबसे पहले इस अंग की खोज की है और वह इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह शोध द लान्सेट में प्रकाशित किया गया है। दिल, दिमाग, लिवर, फेफड़ा और किडनी शरीर के प्रमुख अंग हैं लेकिन इसके साथ ही शरीर में 74 अंग और भी हैं जो हमारी शारीरिक प्रक्रिया को नियत बनाए रखते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं।

Leave a Reply