खपरी दुर्ग। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में रविवार को एलुमनी एवं प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। पात्रा कंपनी के वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी विकास नाथ त्रिपाठी आयोजन के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने की। कार्यक्रम का संचालन वर्षा शर्मा नेकिया। वाणिज्य, कम्प्यूटर विज्ञान एवं शिक्षा संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।श्री त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर की जानकारी जरूरी होती है। उनकी कंपनी लोगों की इस दिशा में मदद करती है। लोग अपनी योग्यता एवं अर्हता के अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। पात्रा कंपनी चार शिफ्ट में रोजगार उपलब्ध कराती है जिसका पुरुष और महिला दोनों ही लाभ ले सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापकगण प्रीति पाण्डेय, चित्ररेखा रघुवंशी, सरिता ताम्रकार, वंदना कोसरे, प्रीति जंघेल, आफरीन, जयहिंद कछौरिया, गणेशसाहू, योगेश साहू, परमानंद गौतम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता पर संचालन समिति के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बधाई दी।