• Sun. May 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला को निर्वस्त्र कर गदहे पर बैठाया

Nov 10, 2014

paraded nakedजयपुर। यहां की एक कबीलाई पंचायत ने एक महिला को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। सजा के तौर पर उसे निर्वस्त्र कर उसका मुंह काला कर दिया गया। इसके बाद उसे गदहे पर बैठाकर लगभग एक घंटे तक गांव में घुमाया गया। पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के थुरवल गांव का है जहां 2 नवंबर को वरदी नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताए बिना शव को दफना दिया था। बाद में वरदी की पत्नी ने शंका जताई कि वरदी की चाची (पीडि़त महिला) ने ही उसे मार दिया। शनिवार शाम पंचायत बैठी जिसमें आरोपी महिला को वरदी की हत्या का दोषी मान लिया गया। आरोप है कि पंचायत के सदस्यों ने महिला को पहले तो निर्वस्त्र कर दिया, फिर उसका मुंह कालाकर उसे गदहे पर बिठाकर करीब एक घंटे तक पूरा गांव घुमाया।
इस वाकये के बाद पीडि़ता के पति ने एफआईआर दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 45 वर्षीय पीडि़ता को आश्रय गृह में रखा गया है। पीडि़त महिला बहुत घबराई हुई है। आश्रय गृह में उसकी काउंसलिंग की जा रही है।Ó

Leave a Reply