• Sun. May 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत से लुट रही जनता

Sep 16, 2016

जोगी कांग्रेस ने फूंका राष्ट्रीय पार्टियों का पुतला

jogi-congress1भिलाई। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर आपसी सांठगांठ से जनता को लूटने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) ने आज सुपेला चौक पर दोनों राष्ट्रीय दलों का पुतला फूंका। छजकां (जोगी) के नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि बुनियादी सुविधाएं जुटाने में बुरी तरह से असफल रही भाजपा की सरकार और निगम की कांग्रेस सरकार बुरी तरह से विफल रही है। बावजूद इसके जनता पर संपत्ति कर की बढ़ोत्तरी के रूप में अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।jogi-congress संपत्ति कर में 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी के सरकारी फरमान के आगे दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने हथियार डाल दिए हैं। जोगी कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।
छगकां (जोगी) के संभागीय प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने बताया कि राज्य की भोली भाली जनता को इस तरह से लूटने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर ही आज यह कार्यक्रम किया गया। आज 16 सितम्बर को सुपेला घड़ी चौक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजनों की उपस्थिति में दोनों पार्टियों का पुतला फूंका गया। पार्टी पदाधिकारी अशोक शर्मा, जहीर खान, भरत गौर, के. उमाशंकर राव, बृजमोहन उपाध्याय, फिरोज खान, उज्जवल दत्ता, प्रभुनाथ बैठा, डारेश्वर बंजारे, संदीप सिंह, सन्तोष यादव, विनोद गुप्ता, अभिषेक गौर, प्रीतम, उपेन्द्र मंडल, अंजय पान्डेय, रमेश राव, राजवीर सिंह, सोनू,विनोद रंगारी,अनिरूद्ध वर्मा, शैलेन्द्र साहू, नारायण,अनिल तिवारी, मन्नू साहू, प्रकाश देवांगन, कोन्ट विश्वकर्मा, जुबेर सिद्धकी, मोबिन खान, रोशन सिंह, प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, रेनू कन्इ, अमरदीप गिरी, राशिद आलम, प्रदीप मौर्या, गुलहसन, उमर ताज, हरदीप सिंह, अनुपम साहू, पुरुषोत्तम यादव, डागेश्वर साहू, श्रीमती उषा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply