• Mon. May 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शैलदेवी महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, रैली

Jul 13, 2023
Poster and rally on population day

अंडा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. के एन मिश्रा, शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी रॉय एवम् अनेक आचार्य गण उपस्थित हुए। समाज को जनसंख्या के बढ़ते दुष्प्रभाव को सहजता से समझाने हेतु शिक्षा विभाग की सहा. प्राध्यापक सुरेखा साहू एवं सविता सेंद्रे के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।

रैली में बी.एस.सी. बी.एड. द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष, डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष, बी. एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी वृहद संख्या में सम्मिलित हुए। बी.एस.सी.बी.एड. द्वितीय वर्ष से लव कुमार एवं उसके समूह द्वारा ग्राम–अंडा में घर-घर जाकर जनजागरण अभियान द्वारा ग्रामीणों को जनसंख्या वृद्धि के गुण–दोष के विषय में सूचित कर देश हित में जनसंख्या नियंत्रण और “छोटा परिवार सुखी परिवार” की महत्ता बतलाई गई। डी.एल.एड. छात्रों के द्वारा जनसंख्या संबंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत कर परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकार आदि का महत्व प्रतिपादित किया गया। रैली में लगभग 45 और पोस्टर पतियोगिता में 24 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। पोस्टर पेतियोगिता में लव कुमारी छपेन्द्र (बी.एस.सी. बी.एड द्वितीय वर्ष) प्रथम, रूचिका चन्द्राकर (बी.एस.सी.बी.एड. द्वतीय वर्ष) द्वितीय एवं खेमलता साहू (बी.एस.सी.बी.एड. तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी रॉय ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से संबद्ध इस प्रकार के प्रतियोगिताएं एवं रैली आयोजित होते रहना चाहिए।

Leave a Reply