• Sun. May 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में एनसीसी यूनिट की स्थापना

Sep 11, 2023
NCC unit formed in Bharti University

दुर्ग। 9 सितम्बर 2023 को भारती विश्वविद्यालय में एनसीसी के 1-CG R&V रेजिमेंट के द्वारा एनसीसी यूनिट की स्थापना की गई। आरंभ में भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर को एनसीसी यूनिट के कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कुलाधिपति के अलावा श्रीमती शालिनी चंद्राकर एवं भारतीय कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके दुबे सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसर उपस्थित थे.
भारती विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों जैसे G-20, पर्यावरण, विज्ञान, चंद्रयान-3, आदि पर मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी अयोजित की गई जिसकी सभी के द्वारा प्रशंसा की गई। इसके बाद माँ सरस्वती जी के समक्ष ज्योति प्रज्वलन, और छत्तीसगढ़ महतारी के राजकीय गीत गायन किया गया। एन.सी.सी. इंचार्ज श्रीमती शोभा सिंग ठाकुर जी ने कार्यक्रम के अतिथि JCO एन.के. घोष सर को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। प्रति-कुलपति डॉ आलोक भट्ट के द्वारा सभी अतिथियों, एन.सी.सी. यूनिट इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. राजकुमार गड़पाले एवम एन.सी.सी. के कैडेट्स का स्वागत कर एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा पूरे देश में किए गए कार्यों की सराहना की और आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट डॉ राजकुमार गड़पाले जी ने भारत में छत्तीसगढ़ की पहली घुड़सवार रेजिमेंट 1-CG R&V की एन.सी.सी. यूनिट से भारती विश्वविद्यालय के छात्रों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया ताकि वे भी विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके और भारती विश्वविद्यालय के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो की 1-CG R&V रेजिमेंट भारत में घुड़सवारी में दूसरे स्थान पर मेडल प्राप्त करने वाली रेजिमेंट रह चुकी है।
एन.सी.सी. कैडेट्स एवम भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। एन.सी.सी. कैडेट्स दीक्षा साहू, महिमा एवम सर्वज्ञ धीरी ने G-20 के गठन पर भाषण दिया। भारती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षको एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply