• Sun. May 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स कॉलेज में मना राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण सप्ताह

Oct 12, 2023
Wildlife conservation Girls College Durg

दुर्ग। शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राणीशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ लता मेश्राम ने बताया कि इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
वन्य जीवों पर फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध प्रणव राय का व्याख्यान आयोजित किया गया। उन्होंने वन्य जीवों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने चित्रों के माध्यम से देश के अभ्यारण्यों के बारे में रोचक जानकारी दी। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रज्ञा वैष्णव प्रथम तथा लाबया नूर एवं भूमि चंद्राकर द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान पर श्रुति आदित्य एवं राशि ताम्रकार थी।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम अर्चना गेन्ड्रे हिन्दी माध्यम में तथा अंग्रेजी माध्यम में श्वेता रहीं। द्वितीय स्थान पर दीप्ति साहू एवं कुसुम तथा तृतीय स्थान पर दीक्षा साहू एवं माही नेताम, हर्षिता नायक रहीं। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में डॉली देशमुख प्रथम तथा प्रज्ञा वैष्णव व सृष्टि जलतारे द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान पर प्रणाली खोब्रागढ़े एवं सृष्टि साहू थीं।
कार्यक्रम का संचालन प्राणीशास्त्र परिषद् की अध्यक्ष प्रज्ञा वैष्णव ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव हर्षिता नायक द्वारा किया गया।

Leave a Reply