भिलाई। 11वीं जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए आज वैशाली फिटनेस श्री राम मार्केट सुपेला में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता लुधियाना पंजाब में 20-21 मार्च को होगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश की बॉडी बिल्डिंग टीम निम्नानुसार शामिल की गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव आई.बी.बी.एफ. के सिलेक्शन कमेटी के सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि, जूनियर- कान्हा निषाद रायगढ़ 55 किलो, गंगा प्रसाद बिलासपुर 55 किलो, चिरंजीवी राज पोरते बिलासपुर 60 किलो, अभिषेक भारदीय दुर्ग 65 किलो, मंयका सिंह मरकाम राजनांदगाँव 65 किलो, अभिजीत तिवारी बिलासपुर 75 किलो का चयन किया गया है।