भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल को पुनः भिलाई एवं छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय (आवासीय कम डे बोर्डिंग) के खिताब से नवाजा गया है। यह खिताब उसे विश्व स्तरीय अधोसंरचना एवं शिक्षण गुणवत्ता के आधार पर ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ द्वारा दिया गया है। ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ द्वारा विद्यालयों को कार्य निष्पादन, गुणवत्ता एवं संसाधनों के आधार पर श्रेणी बद्ध किया जाता है। रूंगटा पब्लिक स्कूल को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास, विश्वस्तरीय संसाधनों के आधार पर इसे छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया है।
विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने इस उपलब्धि को विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों, पालकों एवं छात्रों के सम्मिलित प्रयास का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
ग्रुप चेयरमेन संजय रूंगटा एवं निदेशक साकेत रूंगटा ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।