• Fri. May 17th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राहुल ने देवेन्द्र को दी बधाई

Feb 8, 2016

devendra-yadavभिलाई। महापौर देवेंद्र यादव ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। श्री गांधी ने भिलाई नगर निगम चुनाव में 46 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज करने पर महापौर यादव को बधाई दी। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में गंभीर मंत्रणा हुई। भिलाई के नवनिर्वाचित महापौर देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस पार्टी से जुड़े रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, जगदलपुर महापौर जतिन जायसवाल तथा अम्बिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। Read Moreइस दौरान चारों महापौर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात में महापौर देवेंद्र यादव की नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत पर राहुल गांधी ने बधाई एवं शुभकामना दी। श्री गांधी ने सभी महापौर से अपने- अपने क्षेत्र में जिला संगठन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का निर्देश दिया। महापौरगण देवेंद्र यादव, प्रमोद दुबे, जतिन जायसवाल व डॉ. अजय तिर्की ने श्री गांधी को विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा सरकार की हालिया अक्षमताओं से भी श्री गांधी को अवगत कराया गया।

Leave a Reply