• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

जस्टीजीनिया ग्रुप ने किया वृहद वृक्षारोपण

Jul 11, 2016

dream-greenभिलाई। जस्टीजीनिया ग्रुप द्वारा नेहरू नगर के शास्त्री उद्यान में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। ड्रीम ग्रीन थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर आर शंगीता मुख्य अतिथि थीं। ग्रुप की स्मिता अग्रवाल, प्रीति गोयल, रेणु बंसल एवं रोहिणी रोजिंदार द्वारा यह आयोजन किया गया। विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम भिलाई के आयुक्त नरेन्द्र दुग्गा, एसडीएम एके वाजपेयी, हेमन्त चंद्राकर, जोन अध्यक्ष राकेश अरोरा उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों ने गो ग्रीन थीम पर स्लोगन व समूह गीत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रज्ञा बंसल, मानसी पाण्डेय एवं शुभांगी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply