• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हुईं अनेक प्रतियोगिताएं

Sep 23, 2019

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन के मार्गदर्शन एवं भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता के विशेष प्रोत्साहन से हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। दो सत्रों में सम्पन्न इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत शुद्ध वर्तनी, हिन्दी अंग्रेजी पर्याय, विलोम एवं शुद्ध लेख प्रतियोगिता सभी कक्षाओं में एक साथ आयोजित की गई। इस तरह प्रत्येक छात्रा की भाषायी समझ का आकलन करने का अभिनव प्रयास किया गया। द्वितीय सत्र में तात्कालिक भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन के मार्गदर्शन एवं भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता के विशेष प्रोत्साहन से हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। दो सत्रों में सम्पन्न इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत शुद्ध वर्तनी, हिन्दी अंग्रेजी पर्याय, विलोम एवं शुद्ध लेख प्रतियोगिता सभी कक्षाओं में एक साथ आयोजित की गई। इस तरह प्रत्येक छात्रा की भाषायी समझ का आकलन करने का अभिनव प्रयास किया गया। द्वितीय सत्र में तात्कालिक भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन के मार्गदर्शन एवं भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता के विशेष प्रोत्साहन से हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। दो सत्रों में सम्पन्न इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत शुद्ध वर्तनी, हिन्दी अंग्रेजी पर्याय, विलोम एवं शुद्ध लेख प्रतियोगिता सभी कक्षाओं में एक साथ आयोजित की गई। इस तरह प्रत्येक छात्रा की भाषायी समझ का आकलन करने का अभिनव प्रयास किया गया। द्वितीय सत्र में तात्कालिक भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधक राजभाषा विभाग केडी खरे निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी आत्मा की भाषा है। हम किसी अन्य भाषा में विचार व्यक्त करें तो सोचते तो अपनी हिन्दी भाषा में ही हैं। राजभाषा के साथ-साथ यह राष्ट्रभाषा का दर्जा भी अवश्य प्राप्त करेगी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन ने कहा कि हिन्दी भारत के जनमानस की भाषा है। भाषा संस्कृति की संरक्षक एवं वाहक होती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि हिन्दी के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु उसके शब्द भंडार एवं संप्रेषण कौशल में पूर्णत: स्मर्थ होना आवश्यक है। भाषा ही संप्रेषण का सफल एवं प्रभावशाली माध्यम है। छात्राओं को साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हिन्दी सम्पन्न एवं समृद्ध भाषा है। कम्प्यूटर के प्रयोग में भी यह पूर्णत: सक्षम है। अपनी भाषा पर गर्व कर सर्वप्रथम हमको ही अपनी भाषा को प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्रदान करना होगा। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ निशा शुक्ला ने हिन्दी भाषा की दिशा एवं दशा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये एवं कविता प्रस्तुत किया।
तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, अंजू प्रधान द्वितीय एवं कविता सिंह व श्वेता राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रतिमा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य श्रीमती ए नरूला, डॉ मधुलिका श्रीवास्तव, ज्योति चौबे, डॉ स्वर्णलता वर्मा, प्रतिभा क्लाडियस, डॉ रूपम यादव, डॉ भारती वर्मा, डॉ राजश्री शर्मा, डॉ नवोनिता मुंशी, डॉ नारायणी शर्मा एवं डॉ राजश्री चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply