• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में राज्य स्तरीय टेबल-टेनिस स्पर्धा का आयोजन

Sep 24, 2019

भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में किया गया। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। मुख्य अतिथि डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि खिलाड़ी ऊर्जा से भरपूर है और इसी कारण महाविद्यालय को अग्रणी रखते हुए हर क्षेत्र में पुरस्कृत होते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह छोटी से छोटी बातों के प्रति संवेदनशील हैं और इसकी ओर शासन का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महाविद्यालय का हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में होना उनके लिए गौरवपूर्ण है।भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में किया गया। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। मुख्य अतिथि डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि खिलाड़ी ऊर्जा से भरपूर है और इसी कारण महाविद्यालय को अग्रणी रखते हुए हर क्षेत्र में पुरस्कृत होते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह छोटी से छोटी बातों के प्रति संवेदनशील हैं और इसकी ओर शासन का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महाविद्यालय का हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में होना उनके लिए गौरवपूर्ण है। SSMV-NCC भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में किया गया। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। मुख्य अतिथि डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि खिलाड़ी ऊर्जा से भरपूर है और इसी कारण महाविद्यालय को अग्रणी रखते हुए हर क्षेत्र में पुरस्कृत होते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह छोटी से छोटी बातों के प्रति संवेदनशील हैं और इसकी ओर शासन का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महाविद्यालय का हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में होना उनके लिए गौरवपूर्ण है।उनकी कोशिश होगी कि विश्वविद्यालय एक प्रगतिशील विश्वविद्यालय के रूप में सामने आएगा।  डॉ पल्टा ने कहा कि खेल के बिना जीवन नीरस है। यदि आप दिन में एक घंटा भी व्यायाम कर लेंगे तो दिन भर तरोताजा रहेंगे। खेल से शरीर मे हैपिनेस हार्मोंस विकसित होता है जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। मन में खेल भावना एवं पढ़ाई के प्रति एकाग्रता लाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ी या तो जीतकर जाएंगे या फिर कुछ सीखकर। विश्वविद्यालय शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा तथा 7 लाख के बकाया पुरस्कार भी प्रदान कर दिए जायेगे।
डॉ. अरूणा पल्टा ने ग्रंथालय में स्थापित नये कोहा साफ्टवेयर का विधिवत उद्धाटन भी किया। उन्होंने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्धाटन महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ रक्षा सिंह के साथ टेबल-टेनिस खेलकर किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ छात्रों के द्वारा स्कूली परिधान पर आधारित लघु नाटिका के साथ हुआ। आज के समय में छात्राओं को परंपरागत परिधान में कई समस्याओं का सामना करना पड रहा है, जिसे आज के अनुरूप परिवर्तन करने की आवश्यकता है।
महाविद्यालय की निदेशक/प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि महाविद्यालय 2010 से लगातार योगा एवं इस तरह के कई गतिविधि करा रहा है। स्कूली छात्राओं की ड्रेस में सुधार के लिए 2014 से लगातार सुधार के प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते अनेक प्राइवेट स्कूलों ने डिवाइडर स्कर्ट अपना लिया है। शासकीय स्कूलों में परिवर्तन के लिए शासन स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। महिला कांस्टेबल के ड्रेस की दिशा में भी महाविद्यालय ने पहल की जिससे प्रेरित होकर विभाग ने महिलाओं को अपनी सुविधानुसार सलवार सूट या अन्य परिधान में डयूटी आने की इजाजत दे दी है। थाने में महिलाओं के बयान के लिए अलग कक्ष का सुझाव दिया गया जिसपर विचार करते हुए अनेक थानों में घेरा बनाकर महिलाओं का बयान लिये जाने की व्यवस्था हो गयी है।
महाविद्यालय ने बडेÞ मार्केट कॉम्पलेक्स महिलाओं के लिए शौचालय एवं स्तनपान के लिए व्यवस्था करने की मांग की जिसपर कुछ बड़े शॉप्स में इसकी व्यवस्था की जा रही है।
भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में किया गया। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। मुख्य अतिथि डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि खिलाड़ी ऊर्जा से भरपूर है और इसी कारण महाविद्यालय को अग्रणी रखते हुए हर क्षेत्र में पुरस्कृत होते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह छोटी से छोटी बातों के प्रति संवेदनशील हैं और इसकी ओर शासन का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महाविद्यालय का हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में होना उनके लिए गौरवपूर्ण है।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय लगातार दो वर्षों तक विश्वविद्यालय की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रहा एवं इसकी रासेयो इकाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय इसके साथ-साथ शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हमेशा अग्रणी रहा है।
9 जिले की टीमें शामिल : निर्णायकों में प्रेमराज जाचक (चीफ रैफरी) एवं रूपेन्द्र सिंह चौहान (पर्यवेक्षक) है। विजेता टीम विश्वविद्यालयीन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन केआईआईटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर, ओडीशा में 6 अक्टूबर को आयोजित होगा।
कार्यक्रम में अन्य महाविद्यालयों के क्रीड़ाधिकारी/टीम मैनेजर डॉ. महमूद, डॉ. रितु दुबे, डॉ. नामदेव, महाविद्यालय के क्रीडाधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वंदना सिंह ने किया।

Leave a Reply