• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साइंस कालेज में यूथ रेड क्रास सोसायटी का अधिष्ठापन

Sep 24, 2019

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की भारतीय यूथ रेडक्रॉस सोसायटी का अधिष्ठापन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद आॅडियो विजुअल हॉल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं लीडरशिप की विशेषताएं विकसित करने में रेडक्रॉस की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने वर्तमान समय को चैलेंजिंग समय बताते हुए छात्रों को हर क्षेत्र में पूर्ण रूप से जुट जाने की प्रेरणा दी। दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की भारतीय यूथ रेडक्रॉस सोसायटी का अधिष्ठापन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडियो विजुअल हॉल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं लीडरशिप की विशेषताएं विकसित करने में रेडक्रॉस की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने वर्तमान समय को चैलेंजिंग समय बताते हुए छात्रों को हर क्षेत्र में पूर्ण रूप से जुट जाने की प्रेरणा दी। दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की भारतीय यूथ रेडक्रॉस सोसायटी का अधिष्ठापन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद आॅडियो विजुअल हॉल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं लीडरशिप की विशेषताएं विकसित करने में रेडक्रॉस की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने वर्तमान समय को चैलेंजिंग समय बताते हुए छात्रों को हर क्षेत्र में पूर्ण रूप से जुट जाने की प्रेरणा दी।यूथ रेडक्रॉस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरलोचन कौर ने स्वयं सेवकों को आगामी सत्र में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को सोशल एक्टिविटी द्वारा समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने कहा। रेडक्रॉस सोसायटी के सीनियर स्वयं सेवकों में सुशील असाटी ने प्राथमिक उपचार एवं दिनेष देवांगन ने रेडक्रॉस के उद्देश्यों एवं उसके कार्यों पर प्रकाश डाला।
उक्त कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के नए पदाधिकारयों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष राहुल कुमावत, उपाध्यक्ष, अनिल देवांगन, सचिव कार्तिकेय त्रिपाठी, सहसचिव किरण को बनाया गया। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस के अधिकारी डॉ. मीना मान, (छात्रा इकाई) डॉ. जैनेन्द्र दीवान (छात्र इकाई) भी उपस्थित हुए। मंच संचालन ओम प्रकाष साहू स्वयं मनीषा ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में सी. कल्याणी, अलीषा, निषा, मयंक एवं कई सीनियर स्वयंसेवकों का विषेष सहयोग रहा।

Leave a Reply