• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर वार्ता में भिलाई की बेटी अनिता होंगी मुख्य वक्ता

Dec 4, 2019

भिलाई। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की ओर से स्पेन की राजधानी मैड्रिड में जारी जलवायु समिट में भिलाई की बेटी अनिता मजुमदार 200 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के बीच 5 दिसंबर को मुख्य वक्ता के तौर पर बोलेंगी। अनिता वहां पर्यावरण के मुद्दों को सुलझाने में डिजीटल तकनीक की सहभागिता पर अपनी बात रखेंगी। ग्लोबल वार्मिंग के गहराते खतरे के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की यह एक महत्वपूर्ण पहल हो रही है, जिसमें भारत सहित दुनिया के 200 देश भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के नेतृत्व में गया प्रतिनिधिमंडल कर रहा है।भिलाई। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की ओर से स्पेन की राजधानी मैड्रिड में जारी जलवायु समिट में भिलाई की बेटी अनिता मजुमदार 200 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के बीच 5 दिसंबर को मुख्य वक्ता के तौर पर बोलेंगी। अनिता वहां पर्यावरण के मुद्दों को सुलझाने में डिजीटल तकनीक की सहभागिता पर अपनी बात रखेंगी। ग्लोबल वार्मिंग के गहराते खतरे के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की यह एक महत्वपूर्ण पहल हो रही है, जिसमें भारत सहित दुनिया के 200 देश भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के नेतृत्व में गया प्रतिनिधिमंडल कर रहा है। दो हफ्ते तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन 2 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतरस ने किया था। इस सम्मेलन में दुनिया भर के पर्यावरण विशेषज्ञ, शोधार्थी और सरकारों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं जो दुनिया में पर्यावरण के प्रति बढ़ती चिंता को लेकर गंभीर मंथन करेंगे और यहां पारित प्रस्तावों पर अमल करेंगे जिससे एक बेहतर कल बनाया जा सके।
इस सम्मेलन में अनिता मजुमदार 5 दिसंबर को अपना वक्तव्य देंगी। जिसके दुनिया भर में सीधा प्रसारण भी होगा। अनिता फिलहाल मास्को की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। अनिता के पिता अशोक मजुमदार अपने करियर के शुरूआती कुछ वर्ष तक भिलाई स्टील प्लांट में अफसर रहे हैं और 1995 में उन्होंने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी ज्वाइन कर मास्को का रुख किया। वतर्मान में अशोक मजुमदार मास्को में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के प्रमुख हैं। अनिता के दादा और अशोक के पिता वीएन मजुमदार भिलाई स्टील प्लांट के शुरूआती दौर के इंजीनियर रहे हैं और वतर्मान में हुडको सेक्टर में निवासरत हैं।
अनिता की पूरी स्कूली शिक्षा मास्को में हुई है। उन्होंने स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ इंटरनेशनल रिलेशंस मॉस्को से स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट एंड रिसर्च पोजिशन विषय में मास्टर डिग्री ली है। इसके अलावा स्कॉटलैंड (इंग्लैंड)स्थित प्रतिष्ठित सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय से सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड एनर्जी विषय में एमएससी की डिग्री ली है। विदेशी माहौल में रहते हुए भी अनिता अच्छी हिंदी बोल और लिख लेती हैं। इसके अलावा रशियन, फ्रैंच, अंग्रेजी और लैटिन भाषा में भी उनका समान अधिकार हैं। अनिता की रूचि मूल रूप से अक्षय ऊर्जा, सस्टेनेबल एग्रीकल्चर और सस्टेनेबल फाइनेंस जैसे विषयों में है। इस पर वे लगातार कार्य कर रही हैं और इसमें उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सराहना भी मिल रही है।

Leave a Reply